+ हमारे बारे में – +
हंस विहार मंदिर
हंस विहार मंदिर आस्था, श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन धार्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करना तथा समाज में धार्मिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
मंदिर की स्थापना एवं विकास के उद्देश्य से राजस्थान आवासन मंडल द्वारा दिनांक 17 नवंबर 1992 को 1000 वर्गमीटर भूमि का भूखंड आवंटित किया गया था। समय के साथ मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं।
दिनांक 1 जुलाई 2022 को नई कार्यकारिणी द्वारा कार्यभार संभालने के पश्चात मंदिर के रखरखाव, स्वच्छता, धार्मिक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ, आरती, प्रसाद वितरण तथा अन्य धार्मिक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई, पेड़-पौधों की देखभाल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंदिर के विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर के नवीनीकरण, छत की मरम्मत, मुख्य द्वार के सुधार, सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट जैसी सुविधाओं को विकसित करने की योजनाएँ भी विचाराधीन हैं।
हमारा संकल्प मंदिर की धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करना, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा सभी सदस्यों, ट्रस्टियों एवं भक्तजनों के सहयोग से मंदिर का निरंतर विकास करना है। हम सभी श्रद्धालुओं से मंदिर की व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने और अपनी आस्था, सेवा एवं सहयोग से इस पवित्र स्थल को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने की अपील करते हैं।
हंस विहार मंदिर – आस्था, सेवा, संस्कार और सामूहिक सहयोग का केंद्र।
दिनांक 01.07.2022 को नई कार्यकारिणी (शाखा परिषद) द्वारा पदभार सम्भाला गया। सभी भक्तजनों एवं ट्रस्टी/सदस्यों के अथक सहयोग से निम्न कार्य सम्पन्न किये गये :-
पुराने सुविधायुक्त क्षेत्र (लॉन्ड्री/ग्राउंड) का नवीनीकरण कार्य करके महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाओं का निर्माण किया गया।
मंदिर के मुख्य चौक (ओपन एरिया) को कवर किया गया एवं ओपनिंग खेलने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए टेंट एवं वर्षा से बचने के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
मंदिर के मुख्य चौक (ओपन एरिया) को कवर करके गया एवं ओपनिंग खेलने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए टेंट एवं वर्षा से बचने के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए नीचे के स्टोर को खाली करवाकर सुंदर काण्ड की सामग्री रखने हेतु स्टोर की व्यवस्था की गई।
पेड़ों की रखरखाव की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आरती की ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिकल मशीन को ठीक करवाया गया।
प्रतिदिन प्रसाद, गंगाजल, चरणामृत का वितरण किया जा रहा है।
मंदिर के मुख्य द्वार पर पुरानी फटी हुई ध्वजाओं को बदला गया।
शेष बाकी जो कार्य किये जाने हेतु विचाराधीन है :-
बुजुर्गों के लिए लिफ्ट लगाने का प्रावधान।
सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान है, जो कि लिफ्ट एवं टेरेस गार्डन के लिए प्रस्तावित है।
छत की मरम्मत का कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है।
मंदिर के सामने के गेट का नवीनीकरण करवाया जाना प्रस्तावित है।
ओपन लाइटिंग द्वारा/सहयोग प्राप्त करके इसके लिए एप उपलब्ध का उपयोग करना प्रस्तावित है।
पूर्व के सभी साधारण सदस्यों से निवेदन है कि वे भी 11000/- रुपये जमा करवाकर ट्रस्टी बनने में सहयोग करें।
+ OUR APPROACH +
Advancing Regime's Domestic and Foreign
We are a Temple that belives in God christ and the followers and We are a temple that belives in Krishna.
Curabitur aliquet quam id dui posuere blandit. Praesent sapien massa, convallis a pellentesque nec, egestas non nisi. Mauris blandit aliquet elit, eget tincidunt nibh pulvinar a. Nulla porttitor accumsan tincidunt. Nulla quis lorem ut libero malesuada feugiat.
Etiam ac tortor id purus commodo vulputate. Vestibulum porttitor erat felis and sed vehicula tortor malesuada gravida. Mauris volutpat enim quis pulv gont congue. Suspendisse ullamcorper.
Vestibulum quis odio ut dui malesuada ornare ut id tellus. Curabitur viverra at magna ac bibendum. Aliquam erat volutpat. Proin rhoncus est ac ipsum varius fermentum. Integer a odio ornare mauris pharetra suscipitot. Integer vulputate elit erat.
